इस्लामी गणतंत्र ईरान के चीफ आफ आर्मी स्टाफ ने कहा है कि ईरान, हुरमुज़ जलडमरू मध्य को बंद करने का कार्यक्रम रखता है किंतु उसे उसी समय लागू करेगा जब राष्ट्रीय हित ख़तरे में पड़ जाएंगे। मेजर जनरल सैयद हसन फ़ीरोज़ाबादी ने शुक्रवार को अपने एक बयान में तेल व्यापार में अति महत्वपूर्ण हुरमुज़ जलडमरू मध्य को बंद करने की ईरान की क्षमता की ओर संकेत के साथ कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान किसी भी देश को धमकी नहीं देता किंतु यदि शत्रु ईरान को धमकाने का प्रयास करेंगे तो स्थिति भिन्न होगी। इससे पूर्व संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा व विदेश नीति आयोग के प्रवक्ता हुसैन नकवी हुसैनी ने भी ईरान के विरुद्ध युरोप के एकपक्षीय प्रतिबंधों की आलोचना करते हुए कहा था कि यदि ईरानी राष्ट्र के हित ख़तरे में पड़ेगें तो इस्लामी गणतंत्र ईरान हुरमुज़ जलडमरू मध्य को बंद करने की क्षमता रखता है और युरोपीय संघ को भी इस वास्तविकता का भलीभांति ज्ञान है।समाचार समाप्त........166
6 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 327504
इस्लामी गणतंत्र ईरान के चीफ आफ आर्मी स्टाफ ने कहा है कि ईरान, हुरमुज़ जलडमरू मध्य को बंद करने का कार्यक्रम रखता है किंतु उसे उसी समय लागू करेगा जब राष्ट्रीय हित ख़तरे में पड़ जाएंगे۔۔۔۔۔۔۔۔